Home Rajasthan Ajmer भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ने बरसात के लिए किया यज्ञ हवन

भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ने बरसात के लिए किया यज्ञ हवन

0
भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ ने बरसात के लिए किया यज्ञ हवन
BJP Art and Culture cell ajmer wing conduct prayers for rain
BJP Art and Culture cell ajmer wing conduct prayers for rain
BJP Art and Culture cell ajmer wing conduct prayers for rain

अजमेर। भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ राजस्थान व संन्यास आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में महावीर सर्किल स्थित संन्यास आश्रम में इंद्रदेव को मनाने का जतन किया गया।

मालूम हो कि देश के सभी राज्यों में मानसूनी दौर में दो-तीन बरसात के बाद किसानों ने बुआई प्रारम्भ कर दी है। परन्तु इसके बाद बरसात नहीं आने से किसान उदास होने लगे हैं।

भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल बंजारा ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत आज भी 75 प्रतिशत कृषि पर ही निर्भर है। वहीं काफी समय से बरसात का औसत गिरा है, जमीनों में पानी का लेबल कम होता जा रहा है।

अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की आस पूरी करने के लिए संन्यास आश्रम में वर्षा यज्ञ कर इन्द्रदेव को मनाने का प्रयत्न किया गया।

इसके लिए 51 पंडितों ने यज्ञ किया। अच्छी बरसात होने से किसानों को राहत मिलेगी साथ ही अच्छी फसल होगी तो वस्तु के भावों में कमी आएगी और जनता को महंगाई से राहत मिलेगी।