Home India City News भाजपा प्रदेश में जीती, मुख्यमंत्री वसुंधरा के घर में हारी

भाजपा प्रदेश में जीती, मुख्यमंत्री वसुंधरा के घर में हारी

0
भाजपा प्रदेश में जीती, मुख्यमंत्री वसुंधरा के घर में हारी
bjp loses face in CM vasundhara raje's bastion of jhalawar, dholpur
bjp loses face in CM vasundhara raje's bastion of jhalawar, dholpur
bjp loses face in CM vasundhara raje’s bastion of jhalawar, dholpur

जयपुर। राजस्थान में 129 निकायों के लिए हुए चुनाव के नतीजे बुधवार को आ गए हैं। चौंकाने वाले नतीजों में भाजपा तो जीती है लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की हार हुई है। राजे के विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ और गृह क्षेत्र धौलपुर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
निकाय चुनाव के नतीजों कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की आंखे खोलन वाले रहें हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के गृह क्षेत्र अजमेरए नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के क्षेत्र नोखा और सीपी जोशी के गृह नाथद्वारा में कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई है।

ऐसा ही हाल भाजपा के दिग्गजों के क्षेत्र में हैं। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सहकारिता मंत्री अजय किलक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी मंत्री अरूण चतुर्वेदी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, खाद्यय आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भड़ाना और जनजाति विकास मंत्री नंदलाल मीणा के प्रभार वाले क्षेत्रों में भाजपा की शिकस्त हुई है।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के क्षेत्र और सांसद दुष्यंतसिहं के लोकसभा सीट में भाजपा को निराशा सामना करना पड़ा है। झालावाड़, झालरापाटन, धौलपुर और अंता में कांग्रेस का बोर्ड बना है। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद दोनों ही दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा को दिए जनादेश के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह यह विजय भी जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं की विजय है। राजस्थान की जनता ने भाजपा को अपार समर्थन देकर मौजूदा सरकार के सुशासन पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना भी साधा है।  उन्होंने कहा कि जिस माध्यम वर्ग के वोट बैंक को लेकर भाजपा आशान्वित थीए उस तबके ने कांग्रेस को वोट देकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक जो दो तिहाई मतदाता भाजपा के साथ थेए उन्होंने कांग्रेस में विश्वास व्यक्त किया है।
निकाय चुनाव के अभी तक आए परिणामों के अनुसार 113 नगर पालिकाओं में से 62 पर भाजपा और 25 पर कांग्रेस के बोर्ड बनना तय हैं। नगर निगम अजमेर पर भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इसके अलावा 17 नगर पालिकाओं में निर्दलीय तय करेंगे कि किसका बोर्ड होगा।

15 नगर परिषदों में से भाजपा चारए कांग्रेस तीन और 8 पर किसी भी दल का बोर्ड बन सकता है। इन 8 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा बहुमत के करीब नहीं पहुंच पाए। निर्दलीयों ने कब्जा जमाया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने दावा किया है कि भाजपा निर्दलीयों के सहयोग से 20 स्थानों पर और बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस केवल दुष्प्रचार कर रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा के विकास और सुशासन पर मोहर लगाई है।