Home Headlines कांग्रेस की चेतावनी के बीच BJP ने ठोकी ताल, करवाएगी कबड्डी

कांग्रेस की चेतावनी के बीच BJP ने ठोकी ताल, करवाएगी कबड्डी

0
कांग्रेस की चेतावनी के बीच BJP ने ठोकी ताल, करवाएगी कबड्डी
bjp district president held meeting on bjp office land in sirohi
bjp district president held meeting on bjp office land in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। इधर, कांग्रेस जिस भूमि को न्यायालय के माध्यम से कथित घोटाला उजागर करने की बात कर रही थी उसी भूमि पर सोमवार को भूमिपूजन हुआ। इसके बाद भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय की भूमि पर बैठक सम्पंन हुई। भाजपा जिला कार्यालय की भूमि का बैठक से पहले मंत्रोच्चारण से भूमि पूजन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय की भूमि मिलने पर मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की। उसके बाद जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक प्रारम्भ हुई।

जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने बताया कि 17 मंडलों से विजेता टीम जिलास्तर पर कबड्डी मैच खेलेगी। जिसमें खिलाडियों की उम्र 16 से 25 वर्ष की होनी चाहिए और खिलाडियों को परिचय पत्र व आधार कार्ड की फोटो काॅपी साथ लाने के निर्देश सभी मंडल अध्यक्षों को दिये। जिलास्तरीय कबड्डी मैच 12 नम्वबर को खेला जाएगा।

इस मौके पर सभापति ताराराम माली, जिला महामंत्री मदनसिंह देवडा, कालुराम जणवा, उपसभापति धनपतसिंह, जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह, हिम्मत राजपुरोहित, अषोक पुरोहित, विजय गोठवाल, बूथ विस्तारक विक्रमंिसह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, नगर महामंत्री षंकरसिंह, महिपाल चारण, माणकचंद सोनी, जितेन्द्र खत्री, मगन मीणा, रणछोड कुम्हार, रमजान खान, इमरान खान, रेवदर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पुरोहित, कालन्द्री मंडल अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, रोहिडा मंडल अध्यक्ष भैराराम माली, दीपाराम चैधरी, नवीन पुरोहित, रोहित रावल ओर कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

https://www.sabguru.com/congress-will-expose-bjps-land-scam-through-court/