Home Breaking राजनीतिक हिंसा बंद नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे : दिलीप घोष

राजनीतिक हिंसा बंद नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे : दिलीप घोष

0
राजनीतिक हिंसा बंद नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे : दिलीप घोष
bjp protest, jote leaders meet governor over post poll violence
bjp protest, jote leaders meet governor over post poll violence
bjp protest, jote leaders meet governor over post poll violence

कोलकाता। राज्य में मतदान परिणाम आने के बाद से राज्य में बढ़ रही राजनीतिक हिंसा की घटना पर चिंता जताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी के लहजे में कहा कि राज्य में यदि राजनितिक हिंसा बंद नहीं हुई तो प्रदेश भाजपा चुप नही बैठेगी।

उन्होंने मंगलवार को राज्य भर में राजनितिक हिंसा के विरोध में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि बंगाल में क्या होगा हमें नहीं पता मगर बंगाल के बाहर हमलोग हैं, तृणमूल सुप्रीमों को सोचना चाहिए कि उनके सांसदों को बंगाल के बाहर दिल्ली जाना होता हैं , वे लोग कैसे जाएंगे, कैसे आएंगे यह हमलोग पर निर्भर हैं।

उल्लेखनीय हैं कि रविवार को काकद्वीप से पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर लौटते वक्त पार्टी की प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा गांगुली पर कुछ समाजविरोधियों ने हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

दिलीप घोष ने कहा कि मदतान के बाद से राज्य में राजनितिक हिंसा की घटनाए अपने चरम पर हैं मगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुप हैं इससे यह साफ़ हैं कि मुख्यमंत्री के शाह पर यह सब हो रहा हैं।

मुख्यमंत्री यदि सोच रही हैं इस तरह से अपने विरोधियों को ख़त्म कर देंगे तो यह उनकी बड़ी भूल हैं। भले ही बंगाल में भाजपा के मात्र तीन विधायक हैं मगर पूरे देश में हमलोग हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 27 मई को शपथ ग्रहण के दौरान उनकी पार्टी के कार्यकर्ता रेडरोड में धरने पर बैठेगी। उस दिन हमलोग कालादिवस के रूप में मनाएंगे।