Home Latest news चार साल के जश्न को लेकर भाजपा ने की बैठक

चार साल के जश्न को लेकर भाजपा ने की बैठक

0
चार साल के जश्न को लेकर भाजपा ने की बैठक
otaram dewasi addressing bjp meeting in sirohi
otaram dewasi addressing bjp meeting in sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के सफलतम चार वर्श पूर्ण होने पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक गोपलन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व संगठन जिला प्रभारी नरेन्द्र कच्छवा के सानिध्य व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के सफलतम चार साल पूर्ण होने पर 17 दिसम्बर को अरविन्द पेवेलियन में सुबह 11 बजे सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें प्रत्येक मंडल से 150 कार्यकर्ताओं को लाने जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाई गई।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के चार सालों में जिले के विकास के लिए सडक, पानी, बिजली, षिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में कई कार्य हुए है। उसका प्रचार प्रसार कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। कार्यकर्ताओं की सफल मेहनत से सरकार के सफल चार साल पूर्ण हुए है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा की जीत होगी। उन्होनें कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचना चाहिए।
जिला प्रभारी नरेन्द्र कच्छवा, जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के गठन व एक पन्ना प्रमुख बनाने के लिए समस्त मंडल अध्यक्षों को निर्देष दिये गए। सरकार के चार साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में आमजन को बताया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारीयों को अधिक से अधिक संख्या जुटाने के लिए कहा गया।
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों में सिरोही जिले से भाजपा पदाधिकारीयों ने गुजरात जाकर प्रसार प्रचार में सहयोग किया उनका धन्यवाद दिया ओर कहा कि गुजरात में भाजपा की सरकार आएगी। इसी लगन और मेहनत से आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लेनी की बात कही।

इस मौके पर विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, प्रधान प्रज्ञा कुंवर, पुछाराम मेघवाल, युआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी, सभापति ताराराम माली, बुद्धिजीवी प्रकोश्ठ प्रदेश संयोजक कमलेश दवे, जिला महामंत्री मदनसिंह देवडा, दिनेश बिंदल, कालुराम जणवा जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह, हिम्मत राजपुरोहित, जिला मंत्री हेमलता पुरोहित, पुश्पा कुंवर, भंवर परमार, हनुमान अग्रवाल, मोहनलाल माली, नारायणसिंह, मुकेश कोठारी, भरत जैन, दम्यंति डाबी मंडल अध्यक्ष छगन घांची, गणपतसिंह देवडा, अर्जुन पुरोहित, कालुराम चौधरी, नरपतसिंह राणावत, अशोक रावल, प्रकाश भाटी, डायालाल दवे, हीराराम चौधरी, दषरथ सिंह, भैराराम माली, पुखराज गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीश मोरवाल, चम्पत मेवाडा, नगर महामंत्री महिपाल चारण, विनोद रावल, सुरेश बरोठ, रामेष्वर कंसारा, कैलाश रावल, रतन प्रजापत मौजूद थे।

ये भी पढे…

https://www.sabguru.com/lodha-blames-on-bjp-to-support-drug-padlers/

https://www.sabguru.com/bjp-supporter-arrested-to-abuse-sanyam-lodha/