Home Headlines भाजपा ने राहुल-अखिलेश के रोड शो को बताया फ्लाप

भाजपा ने राहुल-अखिलेश के रोड शो को बताया फ्लाप

0
भाजपा ने राहुल-अखिलेश के रोड शो को बताया फ्लाप

flopलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रोड शो को फ्लाप शो बताया है।

उन्होंने कहा कि रोड शो से पहले दोनों युवराजों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की लेकिन उसमें भी वे उत्तर प्रदेश के विकास का रोडमैप बताने में असफल रहे।

पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से एक वार्ता के दौरान केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साझे रोड-शो में न तो भीड़ दिखी और न ही दोनों नेताओं में जीत का विश्वास दिखा।

उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि दानों युवराजों की संयुक्त प्रेस वार्ता में विकास की कोई बात आएगी लेकिन, पत्रकार वार्ता मुद्दा विहीन रही। दोनों लोग प्रदेश के विकास के संबंध में रोडमैप बताने में असफल रहे।

सपा और कांग्रेस के गठबंधन को भ्रष्टाचार और गुण्डागर्दी का गठबंधन बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ और अखिलेश की सरकार में पांच वर्ष तक लगातार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गयीं।

केशव ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि उनकी सरकार ने विकास कार्य किया है तो कांग्रेस रूपी बैशाखी की आवश्यकता क्यों पड़ी? भाजपा नेता ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन में बसपा भी अघोषित तौर पर मिली हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव को बगल में बैठाकर राहुल गांधी मायावती की तारीफ करते रहे और अखिलेश उस पर मुस्कुराते रहे। इससे यह स्पष्ट है कि ये मौका परस्त लोग हैं और तीनों ही आपस में मिले हुए हैं।

गौरतलब है कि सपा और कांग्रेस में गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार ​को राजधानी लखनऊ में पहली बार साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रोड शो कर मंच भी साझा किया।

केशव मौर्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र की भी चर्चा की। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों की बिना ब्याज ऋण का प्रस्ताव पास होगा। सभी खेत को पानी के लिए 20 हजार करोड़ का फंड बनाया जाएगा।

बुलेन्दखण्ड के किसानों की सिचाई की समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसान, व्यापारी, युवा, महिला, छात्र गरीब, मजदूर सबके विकास के लिए योजनाऐं और उनके क्रियान्वयन का संकल्प लिया है।

https://www.sabguru.com/truth-behind-congress-sp-alliance/

 

https://www.sabguru.com/polls-2017-mulayam-singh-yadav-slams-congress-alliance-refuses-campaign/

 

https://www.sabguru.com/rahul-gandhi-akhilesh-yadav-together-hold-roadshow-in-lucknow/

 

https://www.sabguru.com/up-election-2017-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-claims-alliance-will-get-300-plus-seats/