Home Breaking हिमाचल में बीजेपी की जीत, CM पद के दावेदार धूमल की हार

हिमाचल में बीजेपी की जीत, CM पद के दावेदार धूमल की हार

0
हिमाचल में बीजेपी की जीत, CM पद के दावेदार धूमल की हार
BJP wins himachal pradesh, its CM candidate Prem Kumar Dhumal loses
BJP wins himachal pradesh, its CM candidate Prem Kumar Dhumal loses
BJP wins himachal pradesh, its CM candidate Prem Kumar Dhumal loses

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 के नतीजे सामने आने के बाद राज्य में सत्ता की बागडोर भारतीय जनता पार्टी के हाथ में आ चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे।

भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर सीट पर 2933 वोटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रजिंदर राणा ने उन्हें मात दी है।

वर्ष 2012 में निर्दलीय चुनाव जीतने वाले राणा इस सीट पर दोबारा जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। राणा ने 2012 के चुनाव में 14166 मतों से जीत हासिल की थी। उन्हें किसी समय धूमल का करीबी कहा जाता था। धूमल ने इस चुनाव में अपनी सीट बदली थी।

वहीं भाजपा प्रदेश इकाई अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ऊना विधानसभा सीट पर 3196 वोटों से हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा ने जीत दर्ज की है। सत्ती पिछले तीन चुनावों से इस सीट पर अजेय रहे थे। ऊना को भाजपा का गढ़ भी कहा जाता था।

2 निर्दलियों ने भाजपा उम्मीदवारों को हराया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे सामने आने के बाद जहां एक तरफ राज्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। तो वहीं दूसरी तरफ दो सीटें ऐसी हैं जहां लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनकर विधानसभा भेजा है। देहरा और जोगिंदर नगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा को भारी मतों से हराया है।

विधानसभा सीट संख्या-10 देहरा से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह रवि को 3914 वोटों के अंतर से हराया है। बतादें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के रविंदर सिंह रवि ने इस सीट पर 15293 वोटों से जीत दर्ज की थी।

वहीं सीट संख्या-21 जोगिदर नगर से निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा ने भाजपा के गुलाब सिंह ठाुकर को 9156 मतों के भारी अंतर से हराया है। गौरतलब है कि 2012 विधानसभा में गुलाब सिंह ठाकुर ने यहां से 5916 मतों से जीत दर्ज की थी। गुलाब सिंह ठाकुर को भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किया जाता है।

https://www.sabguru.com/himachal-pradesh-election-results-2017-bjp-win-mandi-seat/

https://www.sabguru.com/himachal-pradesh-assembly-election-result-2017/

 

https://www.sabguru.com/gujarat-congress-leader-arjun-modhwadia-has-lost-the-election/