Home Breaking भाजपा का 36वां स्थापना दिवस, अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया

भाजपा का 36वां स्थापना दिवस, अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया

0
भाजपा का 36वां स्थापना दिवस, अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को याद किया
bjp's 36th foundation day : amit shah recalls sacrifices by leaders
bjp's 36th foundation day
bjp’s 36th foundation day : amit shah recalls sacrifices by leaders

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के 36वें स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी।

राजधानी दिल्ली स्थित बीपी हाउस में बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों का केंद्र बिंदु भाजपा सरकार का केंद्र बिंदु है।

आज पार्टी जिस मुकाम पर है वह तीन दशक तक लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं के योगदान का ही फल है। भाजपा चतुराई में नहीं चरित्र की राजनीति में विश्वास करती है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी इतनी मेहनत करिए कि अगले 25 सालों में पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का ही राज हो। आपकी मेहनत की ही फल है कि 11 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज 11 करोड़ तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि मैं उन कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूं जो पार्टी के लिए शहीद हो गए। तीन पीढ़ियों ने भाजपा को पूरा जीवन दिया जिसकी बदौलत पार्टी आज यहां है। हमारा हर आंदोलन का कारण राष्ट्रवाद रहा है, यही वजह है कि पार्टी की पहचान राष्ट्रवादी पार्टी की बनी है।

इस पहचान को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हमारी है। जब पार्टी सत्ता में आती है तो आलस आ जाता है, लेकिन हमें रुकना नहीं है, गरीबों तक सरकार की योजनाएं ले जानी हैं। संगठन का दायित्व लोगों और सरकार के बीच कड़ी का होता है।