Home Headlines भांडुप महानगर पालिका उपचुनाव में भाजपा की जीत

भांडुप महानगर पालिका उपचुनाव में भाजपा की जीत

0
भांडुप महानगर पालिका उपचुनाव में भाजपा की जीत
BJP's Jagruti Patel wins Bhandup by election
BJP’s Jagruti Patel wins Bhandup by election

मुंबई। भांडुप उपचुनाव में भाजपा की जागृति पाटिल जीत गई हैं। उन्होंने शिवसेना के उम्मीदवार को चार हजार से अधिक मतों से हराया। इस जीत के बाद मुंबई मनपा में भाजपा के नगरसेवकों की संख्या बढ़ गई है, परंतु शिवसेना की बराबरी के लिए अभी भी भाजपा को दो नगरसेवकों की जरूरत है।

पिछले कई दिनों से भांडुप उपचुनाव को लेकर भाजपा-शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा सभी पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगाए हुई थीं। आखिरकार इस चुनाव में भाजपा को विजय मिली। इस चुनाव को सभी पार्टियों ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। भाजपा की ओर से जागृति पाटिल और शिवसेना की ओर से मिनाक्षी पाटिल ने चुनाव लड़ा।

पहले से ही सभी को पता था कि इस चुनाव में इन दोनों के बीच ही टक्कर है। जागृति पाटिल  ने 04 हजार 792 वोटों से जीत हासिल की। जागृति पाटिल को कुल 11 हजार 129 वोट मिले, जबकि शिवसेना की मिनाक्षी पाटिल को 06 हजार 337 वोट मिले।

मिनाक्षी पाटिल शिवसेना के विधायक अशोक पाटिल की पत्नी हैं। इस चुनाव में 10 हजार 860 पुरुष और 08 हजार 436 महिलाओं को मिलाकर कुल 19 हजार 296 वोटरों ने हिस्सा लिया।
चुनाव अधिकारी कल्याण पांढरे के मार्गदर्शन में वोटों की गिनती शांतिपूर्वक हुई।

जीतने के बाद जागृति पाटिल ने कहा कि आज की विजय मेरी सास प्रमिला पाटिल की सच्ची श्रद्धांजलि है। यह विजय उनकी विजय है। उनके द्वारा किए गए कार्यों का फल मुझे मिला।