Home India City News टावर पर चढा भाजपा कार्यकर्ता

टावर पर चढा भाजपा कार्यकर्ता

0
टावर पर चढा भाजपा कार्यकर्ता
bjym former vice president climbed on mobile tower in sheoganj
bjym former vice president climbed on mobile tower in sheoganj
bjym former vice president climbed on mobile tower in sheoganj

सबगुरु न्युज, सिरोही। भाजपा के प्रति आम जनता के साथ खुद भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में ही रोष बढता जा रहा है। कोई काम नही होने और नकारे प्रशासनिक अधिकारियो की फौज ने फिर इस गुस्से की आग मे घी का काम किया है ।

सिरोही के जल आंदोलन के बाद सोमवार को इसकी बानगी शिवगंज में देखने को मिली, जब शिवगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों के पदों पर नियुक्ति का अल्टीमेटम समाप्त होने पर भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी चम्पालाल चैहान मोबाइल टावर पर चढ गया। चैहान करीब डेढ घंटे तक टावर पर है। मौके पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों के सात दिनों मंे चिकित्सक लगने के आश्वासन पर और समझाइश पर वह नीचे उतरे।
भाजयुमो को पूर्व उपाध्यक्ष चम्पालाल चैहान ने शिवगंज चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को लेकर एक महीने पहले शिवगंज में ही धरना दिया था। उस समय स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलाई के दूसरे सप्ताह तक शिवगंज चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती का वादा करके उस धरने का उठाया था। उसी समय चैहान ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि 14 जुलाई तक शिवगंज चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती नहंी हुई तो वह टावर पर चढ जाएगा। इस पर उसने सोमवार को शिवगंज में दादाबाडी क्षेत्र मोबाइल टावर पर चढ गया। यह जानकारी मिलने पर नगर अध्यक्ष प्रकाश भाटी, दिनेश बिंदल आदि वहां पहुंचे। इन लोगों ने चंपालाल चैहान से बात की। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से बात करने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने सात दिन में चिकित्सक लगने का आश्वासन दिया तक चम्पालाल चैहान नीचे उतरा। इस दौरान सूचना मिलने पर शिवगंज थाने से दो कांस्टेबल भी पहुंच गए थे।
इनका कहना है…..
चम्पालाल चैहान के मोबाइल टावर पर चढने की सूचना मिली थी। दो कांस्टेबल को वहां भेजा है, वह उसे एसडीएम के पास लेकर गए हैं। आप उनसे बात कर लीजिए।
पुष्पेन्द्रकुमार
थानाधिकारी, शिवगंज थाना।
चम्पालाल चैहान के मोबाइल टावर चढने की सूचना मिली थी। शिवगंज थाने के दो कांस्टेबल वहां पहुंचे थे। चम्पालाल चैहान मुझसे मिलने नहीं आए। थानाधिकारी से इस संबंध में जानकारी ले लेवें।
शक्तिसिंह भाटी
उपखण्ड अधिकारी, शिवगंज।
एक घंटा तक टावर पर चढा था। हमारे पदाधिकारी वगैरह आए थे। उन लोगों ने मंत्रीजी से बात करके बताया कि एक सप्ताह में चिकित्सक लग जाएंगे।
चम्पालाल चैहान
पूर्व उपाध्यक्ष, भाजयुमो सिरोही।