Home World Europe/America बॉब डिलन नोबेल पुरस्कार लेने पर अंतत: हुए सहमत

बॉब डिलन नोबेल पुरस्कार लेने पर अंतत: हुए सहमत

0
बॉब डिलन नोबेल पुरस्कार लेने पर अंतत: हुए सहमत
Bob Dylan finally agrees to accept Nobel Prize for literature
Bob Dylan finally agrees to accept Nobel Prize for literature
Bob Dylan finally agrees to accept Nobel Prize for literature

स्टॉकहोम। बॉब डिलन अंतत: इस सप्ताहांत स्टॉकहोम में साहित्य के लिए अपना नोबेल पुस्कार ग्रहण करेंगे। अकादमी ने यह घोषणा बुधवार को की।

उल्लेखनीय है कि डिलन पहले गीतकार हैं जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित नोबेल पुस्कार के लिए चुना गया है। साल 1993 में टोनी मॉरिसन पहले अमरीकी उपन्यास थे जिन्हें साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

डिलन ने अमरीकी गीत परंपरा के दायरे में नई कावात्मक अभिव्यक्ति की रचना की है। अमरीकी गायक ना तो पुरस्कार लेने गए और ना ही अपना व्याख्यान ही दिया था, क्योंकि इसके लिए 7 लाख अमरीकी डॉलर की आवश्यकता थी।

उन्हें गत साल अक्तूबर महीने में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया था। स्वीडिश अकादमी की स्थाई अध्यक्ष प्रो. सार डेनियस ने अपने ब्लॉग में लिखा कि यह अच्छी खबर है कि बॉब डेनियल इस सप्ताह के अंत में मिलने को तैयार हो गए हैं।

अकादमी उन्हें नोबेल मेडल और डिप्लोमा सौंप देगी और नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई देगी। इससे पहले इस सप्ताहांत उनसे मिलने की बातें कही गई थीं। उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर मीडिया को नहीं बुलाया जाएगा। केवल अकादमी के सदस्य ही उपस्थित रहेंगे।