Home Entertainment Bollywood 15 साल छोटे रमणीक संग बॉबी डार्लिंग ने गुपचुप रचाई शादी

15 साल छोटे रमणीक संग बॉबी डार्लिंग ने गुपचुप रचाई शादी

0
15 साल छोटे रमणीक संग बॉबी डार्लिंग ने गुपचुप रचाई शादी
Bobby Darling gets marriage with ramneek sharma
Bobby Darling gets marriage with ramneek sharma
Bobby Darling gets marriage with ramneek sharma

मुंबई। बॉलीवुड की बॉबी डार्लिंग ने आखिरकार शादी कर ही ली। बॉबी डार्लिंग ने अपने से 15 साल छोटे रमणीक से शादी कर ली है। रमणीक भोपाल के रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन हैं। बॉबी डार्लिंग ने शादी के बाद अपनी नाम पंकज शर्मा ने पाखी कर लिया है। बॉलीवुड में लोग उन्हें बॉबी डार्लिंग के नाम से पुकारते हैं।

दोनों ने बिना किसी शोर- शराबे के भोपाल में गुपचुप तरह से शादी रचाई। शादी में सिर्फ दोनों के परिवार के ही लोग शामिल हुए। 8 फरवरी को गायत्री मंदिर में शादी हुई और 11 फरवरी को नगर निगम कार्यालय में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

रमणीक शर्मा भोपाल में एक सिनेप्लेक्स चलाते हैं। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने इस शादी की पुष्टि की है।। बॉबी डार्लिंग और रमणीक पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। इससे पहले बॉबी और रमणीक नवंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन किसी कारण तारीख टालनी पड़ी।

रमणीक और बॉबी डार्लिंग ने भोपाल के कोलार में एक फ्लैट में रह रहे हैं। यह फ्लैट उन्होंने हाल ही में खरीदा है। बॉबी डार्लिंग दिल्ली की रहने वाली हैं और एक ट्रांसवुमन हैं। बॉबी ट्रांसवुमन हैं और 2010 में उन्होंने सेक्स चेंज कराया था।

वो कई बार कह चुकी हैं कि जब उन्होंने अपने अपने मन की बात जब घर वालों को बताई थी तो सभी बेहद नाराज हुए थे। घर वालों ने उन्हें कई डॉक्टर्स के पास ले गए। उसके बाद उन्हें अपना घर छोडऩा पड़ा। बॉबी बॉलीवुड की कई फिल्मों और टीवी के कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

लेजर सर्जरी करवाई

बॉबी डार्लिग ने हेयर रीमूविंग के लिए लेजर सर्जरी करवाई। कई बार हार्मोनल इंजेक्शन लिए। बॉबी ने 23 साल की उम्र तक 18 किरदार गे कैरेक्टर के रूप में निभाए थे। इसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। बॉबी बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here