Home Entertainment Bollywood दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है प्रियंका चोपड़ा : सिमरॉक

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है प्रियंका चोपड़ा : सिमरॉक

0
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक है प्रियंका चोपड़ा : सिमरॉक
Priyanka Chopra one of most beautiful women in the world : makeup artist Donald Simrock
Priyanka Chopra one of most beautiful women in the world : makeup artist Donald Simrock
Priyanka Chopra one of most beautiful women in the world : makeup artist Donald Simrock

लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड के प्रसिद्ध मेकअप कलाकार डोनाल्ड सिमरॉक का कहना है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपडा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।

सिमरॉक वर्तमान में मुंबई में बॉलीवुड हॉलीवुड इंटरनेशनल मेकअप एंड हेयर एकेडमी की कार्यशाला में भाग लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रियंका चोपडा को लेकर दीवाना हूं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।

प्रियंका ने हाल ही में अमरीकी टीवी कार्यक्रम ‘क्वांटिको में अभिनय कर अंतरराष्ट्रीय पारी की शुरुआत की और इस साल का पीपल्स चॉइस पुरस्कार भी जीता।

उन्हें यह पुरस्कार नई टीवी सीरीज में सबसे पसंदीदा कलाकार के लिए मिला। सिमरॉक ने ‘क्वांटिको में उनके अभिनय की तारीफ की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।

प्रियंका जल्द ही प्रकाश झा की आगामी फिल्म जय गंगाजल में नजर आने वालीं हैं। फिल्म आगामी मार्च महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म में उन्होंने एक दमदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here