Home India City News इंडिया गेट के पास पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

इंडिया गेट के पास पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

0
इंडिया गेट के पास पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
body found hanging in park near india gat
body found hanging in park near india gat
body found hanging in park near india gat

नई दिल्ली। राजधानी के विशेष सुरक्षा जोन में शामिल इंडिया गेट के पास सोमवार सुबह युवक की पेड़ से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई निवासी 31 वर्षीय शेषनाथ के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 7 बजे इंडिया गेट के पास से गुजर रहे लोगों ने जनपथ क्रोसिंग के पास पार्क में बने तालाब के पास पेड से लटकी लाश देखी तो पुलिस का सूचित किया गया।

संभवत: उसने तीन से पांच बजे के बीच फांसी लगाई होगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने कहा कि मृतक के पास से बरामद आईडी कार्ड से उसकी पहचान की गयी। वह आंशिक रूप से विकलांग प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी है, क्योंकि उसके पास से कोई स्युसाइड नोट भी नहीं मिला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here