Home India City News रवींद्र जैन के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर

रवींद्र जैन के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर

0
रवींद्र जैन के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर
bollywood expresses grief on Ravindra Jain's death
bollywood expresses grief on Ravindra Jain's death
bollywood expresses grief on Ravindra Jain’s death

मुंबई। लंबी बीमारी के बाद विख्यात वरिष्ठ संगीतकार-गायक रवींद्र जैन का शुक्रवार को लीलावती अस्पताल में निधन होने पर पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बॉलीवुड सितारों ने इसे इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है। जैन ने ‘चितचोर’, ‘अंखियों के झरोखों से’, ‘नदिया के पार’ और ‘विवाह’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया था।

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘मैं एक महान संगीतकार, कवि, गायक रविंद्र जैन के निधन से व्यथित हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ जैन के कई अंगों के काम करना बंद करने के कारण 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

वहीं, ड्रीम गर्ल हेमामालिनी ने कहा कि उनके प्यारे दादा रवींद्र जैन के निधन की हाल ही में खबर मिली, वह दु:खी हैं। हेमा जैन के साथ कई मंचीय प्रस्तुतियां दे चुकी हैं।

जैन के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों जैसे अभिनेता-निर्माता संजय खान, राजश्री प्रोडक्शन के महाप्रबंधक पी के गुप्ता, अभिनेता रिषि कपूर, गायक सोनू निगम, संगीतकार सलीम मर्चेंट और शेखर रिजवानी ने भी ट्वीट कर संवेदना जताई।