Home Headlines ब्राजील ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में अरेस्ट

ब्राजील ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में अरेस्ट

0
ब्राजील ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में अरेस्ट
Brazilian Olympic Committee President carlos nuzman Arrested on rio 2016 corruption charges
Brazilian Olympic Committee President  carlos nuzman Arrested on rio 2016 corruption charges
Brazilian Olympic Committee President carlos nuzman Arrested on rio 2016 corruption charges

रियो डी जनेरियो। ब्राजील ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष कार्लोस अर्थर नुजमान को गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उन पर 2016-ओलम्पिक में रियो डी जनेरियो को मेजबान शहर के तौर पर चुने जाने के लिए वोट खरीदने का आरोप है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक नुजमान को रियो ओलम्पिक-2016 समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें खेलों से संबंधित फर्जीवाड़े की जांच में रियो डी जनेरियो के दक्षिण हिस्से से हिरासत में लिया गया था। रियो-2016 समिति के संचालन निदेशक लियोनाडरे ग्रीनेर को भी गिरफ्तार किया गया है।

सितम्बर में अभियोजन पक्ष ने अदालत से 72 साल के नुजमान, व्यवसायी अर्थर सीजर सोआरेस डे मेंजेस फिल्हो और अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद (आईओसी) के एक सदस्य की 30 करोड़ डालर की संपत्ति को जब्त करने की मांग की थी।

अभियोजन पक्ष ने एंटिगा एंड बारबुडा, फ्रांस, अमरीका और ब्रिटेन के अधिकारियों से जांच में मदद करने के लिए भी कहा है। आईओसी ने कहा है कि वह नुजमान की गिरफ्तारी के बाद बाकी के उपायों पर विचार कर रही है।

आईओसी ने एक बयान में कहा है कि आईओसी की एथिक्स कमेटी आरोप लगने के तुरंत बाद हरकत में आ गई थी। अभी जांच जारी है। नए तथ्य को ध्यान में रखते हुए आईओसी की एथिक्स कमेटी बाकी के अपायों पर विचार कर रही है, साथ ही वह नुजमान को अपनी बात रखने का मौका भी देगी।

आईओसी ने ब्राजील से इस मामले में अधिक जानकारी मांगी है। रियो डी जनेरियो को ओलम्पिक खेल-2016 की मेजबानी सौंपी गई थी। इस मेजबानी की दौड़ में टोक्यो और शिकागो भी शामिल थे।