Home India City News महोबा : विदाई के पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने डाला वोट

महोबा : विदाई के पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने डाला वोट

0
महोबा : विदाई के पहले दूल्हे के साथ दुल्हन ने डाला वोट
bride comes with groom and cast vote in mahoba
bride comes with groom and cast vote in mahoba
bride comes with groom and cast vote in mahoba

महोबा। देश के प्रति अपने कर्तव्य को घ्यान में रख मुख्यालय की एक दुल्हन विदाई से पहले वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच गई। उसने पहले अपना वोट डाला तब पिया के घर जाने को विदाई की डोली पर बैठी।

दूल्हा ने भी व उसके परिजनों ने भी नई नवेली दुल्हन की इस सोच का स्वागत किया व दूल्हा खुद उसे अपने साथ पोलिंग बूथ ले गया।

शादी के मंडप से सीधे पोलिंग बूथ पहुंची दुल्हन को देख मतदान कर्मियों ने गर्मजोशी से उसका स्वागत कर तुरंत प्रक्रिया पूरी कर प्राथमिकता पर वोट डलवाया।

मुख्यालय के रिटायर सिंचाई कर्मचारी अरविन्द चैबे की बेटी साधना का विवाह बुधवार 22 फरवरी को छतरपूर के अबीर कुमार के साथ संपन्न हुआ है।

पूरी रात विवाह की रस्में चलती रहीं सुबह विदाई का समय आया तो सुल्हन साधना ने अपने पति से विधानसभा चुनाव में वोट डालने की इच्छा व्यक्त की।

उसकी बात सुन पति व उसके परिजनों ने दुल्हन की देश के प्रति सोच की सराहना कर उसकी बात का स्वागत किया पिता अरविंद ने तुरंत दुल्हन बनी बेटी को पोलिंग बूथ ले जाने को गाड़ी मंगाई।

दूल्हा अबीर ने अपनी नई नवेली पत्नी का साथ दे उसे खुद पोलिंग बूथ पहुंचाया। शादी के मंडप से उठ कर सीधे मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन को देख मतदान कर्मियों ने भी गर्मजोशी से उसका स्वागत कर प्रथिमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी कर पहले दुल्हन का वोट डलवाया।

देश के प्रति नई नवेली दुल्हन का जज्बा देख उसे बधाई देने व फोटो खींचने वालों का हुजूम लग गया। वोट डालने के बाद दुल्हन सीधे बिदाई की डोली में बैठ पिया के घर के लिए रवाना हो गई।