Home India City News हिमाचल में पुल गिरने से 6 घायल, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल में पुल गिरने से 6 घायल, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

0
हिमाचल में पुल गिरने से 6 घायल, ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा कस्बे को पंजाब के पठानकोट से जोड़ने वाला कंक्रीट का बना महत्वपूर्ण पुल दिवाली के दिन गुरुवार को धराशायी हो गया, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुल अचानक जोरदार आवाज के साथ गिर गया। जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय वहा कई वाहन और पैदल यात्री पुल से गुजर रहे थे।

चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग परपरेल के पास रावी नदी पर करोडों रुपए की लागत से बना यह पुल किस कारण गिरा, यह अभी पता नहीं चला है। दोहरी लेन वाला यह पुल चंबा से छह किलोमीटर और शिमला से 450 किलोमीटर की दूरी पर परेल में है। ईंट लदा एक मिनी ट्रक इस टूटे हुए पुल में अब भी फंसा है।

चंबा के उपायुक्त सुदेश मोख्ता ने कहा कि हमने जांच का आदेश दिया है। घायलों को चंबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्माण के महज 15 साल के भीतर ही इसके गिरने से निर्माण कार्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि रावी नदी पर बने इस पुल में टकराकर मिनी ट्रक सहित चार वाहन फंसे हुए हैं। इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2005 में किया था।

पुलिस ने बताया कि यातायात का मार्ग बदल दिया गया है और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है।