Home Entertainment ब्रिटिश एक्ट्रेस लाइसेट एंथनी ने भी विंस्टीन पर रेप का आरोप लगाया

ब्रिटिश एक्ट्रेस लाइसेट एंथनी ने भी विंस्टीन पर रेप का आरोप लगाया

0
ब्रिटिश एक्ट्रेस लाइसेट एंथनी ने भी विंस्टीन पर रेप का आरोप लगाया
British Actress Lysette Anthony Says She Was Raped By Harvey Weinstein
British Actress Lysette Anthony Says She Was Raped By Harvey Weinstein
British Actress Lysette Anthony Says She Was Raped By Harvey Weinstein

लंदन। ब्रिटिश अभिनेत्री लाइसेट एंथनी ने कहा है कि हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन ने उनके साथ रेप किया था। पिछले सप्ताह उन्होंने पुलिस में रेप का मामला दर्ज कराया।

ब्रिटिश सोप ओपेरा ‘होलीओक्स’ में काम कर चुकीं एंथनी ने कहा कि यहां उनके घर पर 1980 में रेप हुआ था। उन्होंने रेप को ‘दिल दहलाने वाला और घिनौना’ बताया और कहा कि उसके बाद वह निराश और शर्मिदा हो गई थीं।

विंस्टीन पर कई महिलाएं यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी हैं जिसका उन्होंने खंडन किया है।

मिरामैक्स कंपनी की एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि मिरामैक्स के पूर्व मालिक विंस्टीन ने 25 साल पहले अपने लंदन कार्यालय के तहखाने में उनके साथ रेप किया था।

इस अज्ञात ब्रिटिश महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने रेप की रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि मैं बेहद अपमानित महसूस कर रही थी और कोई भी मेरा विश्वास नहीं करता। उसका (विंस्टीन का) अविश्वसनीय रूप से उच्च स्तर पर और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क था। वह शक्तिशाली था।

पाल्ट्रो ने समर्थकों से कहा, शुक्रिया!

यौन उत्पीड़न के मामलों में घिरे हॉलीवुड निर्माता हार्वे विंस्टीन को लेकर अपने बुरे अनुभव का खुलासा करने के बाद शुक्रवार को अभिनेत्री ग्वैनेथ पाल्ट्रो पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उन्होंने इस मामले में उनका बड़े पैमाने पर समर्थन करने के लिए लोगों का आभार जताया है।

पाल्ट्रो ने ‘वैराइटीज पावर ऑफ वीमेन एल.ए. लंचियोन’ के दौरान शुक्रवार को लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री मिशेल पेफर, गायिका केली क्लार्कसन, अभिनेत्री ओक्टेविया स्पेंसर, भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फिल्म ‘वंडर वुमन’ की निर्देशक पेटी जेनकिंस भी शामिल हुईं।

पाल्ट्रो ने इस मौके पर कहा कि इस कमरे में कई ऐसी महिलाओं के साथ होना वास्तव में अदभुत है जो बदलाव ला रही हैं और उन कार्यो को समर्थन दे रही हैं जो उनके लिए काफी मायने रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जैसा हर किसी ने कहा है, यह विशेष रूप से अब सही समय पर हुआ है। मैं आप सबके बीच होना बहुत सम्मान की बात मानती हूं और इस उद्योग में कई साल बिताने के बाद इस हफ्ते कई लोगों का समर्थन मिलने से और साथ आने से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं, इसलिए आप सबका बहुत धन्यवाद।

पाल्ट्रो उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने विंस्टीन पर यौन दुराचार करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री कारा डेलविंग्ने, एशले जड और एंजेलिना जोली भी निर्माता पर इस तरह के आरोप लगा चुकी हैं।

https://www.sabguru.com/riverdale-actress-lili-reinhart-shares-own-sexual-harassment-story/

https://www.sabguru.com/uk-and-us-police-launch-harvey-weinstein-probe/

https://www.sabguru.com/blake-lively-speaks-out-about-being-sexually-harassed-by-a-makeup-artist/

https://www.sabguru.com/harvey-weinstein-fired-from-his-film-studio-after-sexual-harassment-claims/