Home India City News बुलंदशहर : विधवा से बलात्कार, दरोगा को गिरफ्तार

बुलंदशहर : विधवा से बलात्कार, दरोगा को गिरफ्तार

0
bulandshahr policeman held for raping widow
bulandshahr policeman held for raping widow

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने बलात्कार के बाद महिला को मारने की धमकी देने वाले पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार ने बताया कि एक दलित महिला ने खुर्जा शहर की जंक्शन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीव कुमार पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। आरोपी दारोगा खुर्जा सिटी की जंक्शन चौकी पर तैनात है और कुछ दिन पहले तक उसकी तैनाती कोतवाली देहात की चौकी चौला में थी।

महिला ने आरोप लगाया कि चौकी पर तैनाती के दौरान ही संजीव ने निठारी गांव की रहने वाली विधवा पर बुरी नजर रखता था। महिला के साथ सम्बन्ध बनाने के लिए उसके घर की ओर आना-जाना शुरू कर दिया। महिला के पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि दरोगा के खिलाफ शिकायत की वजह से उसका स्थानान्तरण खुर्जा सिटी जंक्शन इलाके में किया गया था लेकिन दरोगा ने महिला के घर के चक्कर लगाना जारी रखा और बुधवार की रात दरोगा महिला के घर पहुंचा और खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खुलवा लिया।

इस दौरान दरोगा ने महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा परन्तु महिला के मना करने पर वह आग बबूला हो गया और महिला के कपडे फाड़कर मारपीट की तथा सर्विस रिवाल्वर से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बालात्कार किया।

महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। आरोपी दरोगा संजीव को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here