Home India City News माविया अली ने कांग्रेस की झोली में डाली देवबंद सीट

माविया अली ने कांग्रेस की झोली में डाली देवबंद सीट

0
माविया अली ने कांग्रेस की झोली में डाली देवबंद सीट
by poll results 2016 : congress beats SP in deoband
by poll results 2016 : congress beats SP in deoband
by poll results 2016 : congress beats SP in deoband

सहारनपुर। विधानसभा की देवबंद सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं देवबंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष माविया अली ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना राणा को 3690 मतों से परास्त किया है।

भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह पुंडीर तीसरे स्थान पर सिमट कर रहे गए। निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार तेजियान ने चौथा स्थान कब्जाया है।

जेवी जैन डिग्री कालेज में मंगलवार की सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरु हो गई थी। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाई गई थी। प्रत्येक टेबल पर 4-4 कर्मचारी मतों की गिनती करने के लिए लगाए गए थे।

कुल 22 चक्रों में मतगणना संपन्न हुई और दोपहर साढे“ बारह बजे के करीब मतगणना का कार्य समाप्त कर लिया गया। मतगणना केंद्र के बाहर जहां स्थानीय पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी के जवानों को भी लगाया गया था। मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में सरकारी वाहन के अलावा अन्य सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगी थी।

मतगणना के प्रारंभ होने के बाद पहले के दस चक्रों तक कांग्रेस, सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त टक्कर रही। इसके बाद चैदवें चक्र में भाजपा के रामपाल सिंह पुंडीर ने बढ़त बनानी शुरू और सपा व कांग्रेस क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर सिमटते नजर आए, लेकिन जैसे ही 18वें राउंड की गिनती प्रारंभ हुई तो कांग्रेस के माविया अली ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।

इस राउंड में माविया को 39877, भाजपा के रामपाल ने 38177 तथा सपा की मीना ने 37735 मत प्राप्त किए। इसके बाद तो माविया अली लगातार बढ़त बनाते चले गए। 22वें और अंतिम राउंड में माविया अली ने 50921, सपा की मीना राणा ने 47231 तथा भाजपा के रामपाल पुंडीर ने 45327 मत प्राप्त किए। इस प्रकार माविया अली ने मीना राणा को 3690 मतों के अंतर से परास्त किया।

माविया की पत्नी को मिले मात्र 449 वोट

सहारनपुर। देवबंद विधानसभा उप निर्वाचन में माविया अली जहां कांग्रेस के प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में उतरे थे, वहीं उनकी पत्नी जहीर फातिमा ने भी इस चुनाव में अपना भाग्य आजमाया, लेकिन वह संतोषजनक वोट भी प्राप्त नहीं कर सकी। माविया की पत्नी जहीर फातिमा को मात्र 449 वोट ही प्राप्त हुए।

बताया जाता है कि माविया अली ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए चुनाव मैदान में उतारा था, ताकि नामांकन के दौरान यदि कोई चूक होती है तो वह अपनी पत्नी के बलबूते चुनावी वैतरणी को पार कर सके।

किसको कितने वोट मिले

प्रत्याशी प्राप्त मत

माविया अली कांग्रेस 50921
मीना राणा सपा 47231
रामपाल पुंडीर भाजपा 45327
सरफराज अली बीएमपी 657
सहसपाल निर्दलीय 280
अमित कुमार निर्दलीय 1375
किरन आरसी जाटव निर्दलीय 480
जहीर फातिमा, निर्दलीय 449
विनोद कुमार तेजियान निर्दलीय 16644
वीर प्रताप निर्दलीय 470
शाहिद सुहैल निर्दलीय 3406
सुधीर निर्दलीय 468
नोटा 824