Home Business सरकारी बैंकों में मिल सकती है 80 हजार नौकरियां

सरकारी बैंकों में मिल सकती है 80 हजार नौकरियां

0
सरकारी बैंकों में मिल सकती है 80 हजार नौकरियां
BSF JOBS 2018
Can get 80 thousand jobs in government banking sector
Can get 80 thousand jobs in government banking sector

नई दिल्ली।  इन दो वित्तीय वर्षों में देश के सरकारी बैंकों में अधिकारियों और कर्मचारियों के 80 हजार पद रिक्त हो सकते है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक दो साल में देश के तमाम सरकारी बैंकों से करीब 80 हजार अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से नए लोगों की भर्ती के लिए अवसर बनेंगें।

करीब 22 सरकारी बैंकों में ये रिक्त पद होंगें, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, ओबीसी सहित भारतीय महिला बैंक तक शामिल हैं।

बताया जा रहा है इस वित्तीय वर्ष में 39 हजार बैंक अधिकारी-कर्मचारियों सेवानिवृत्त होंगे। अगले वित्तीय वर्ष में भी आंकड़ा इससे कुछ ज्यादा होगा।

वहीं सरकार इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों की भर्ती के लिए पंरपरागत तरीके से भर्ती के बदले नए तरीके अपनाने पर भी विचार कर रही है। बताया जा रहा कि बेहतर शिक्षित प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए सरकार कैम्पस भर्ती अभियान आयोजित कर सकती है।