Home India City News कांग्रेस को फिर जवाब दे दिया मध्य प्रदेश की जनता ने : भाजपा

कांग्रेस को फिर जवाब दे दिया मध्य प्रदेश की जनता ने : भाजपा

0
कांग्रेस को फिर जवाब दे दिया मध्य प्रदेश की जनता ने : भाजपा
Madhya Pradesh : after sweeping civic body polls, BJP asks congress to do introspection
Madhya Pradesh : after sweeping civic body polls, BJP asks congress to do introspection
Madhya Pradesh : after sweeping civic body polls, BJP asks congress to do introspection

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश निकाय चुनावों में मिली शानदार सफलता को विकास और सुशासन की जीत बताया है।

साथ ही इस जीत के लिए मध्य प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं, संगठन पदाधिकारियों तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है।

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके मध्य प्रदेश की जनता को राज्य सरकार पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हैं कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जीत वह बेहद खुश हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी जीत के लिए बधाई दी है।

उधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य की जनता, संगठन पदाधिकारियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि यह जीत वास्तव में विकास और सुशासन की जीत है।

भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी के अनुसार यह जीत जनता द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार विकास विरोधी और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ करारा जवाब है और जनता ने इस जीत के माध्यम से इन लोगों को सच्चाई का आईना दिखाने का काम किया है।

कांग्रेस की देश के विकास और आर्थिक प्रगति में अवरोध उत्पन्न करने की नकारात्मक प्रवृत्ति के खिलाफ जनता में जनाक्रोश है और जनता आनेवाले समय में कांग्रेस को इसी तरह से माकूल जवाब देती रहेगी। यह जीत भाजपा के विकास के नीतियों की जीत है।