Home India City News राजस्थान में 11 अप्रेल से बदलेगा अदालतों का समय

राजस्थान में 11 अप्रेल से बदलेगा अदालतों का समय

0
राजस्थान में 11 अप्रेल से बदलेगा अदालतों का समय

change the time of the courts  from April 11 in Rajasthan

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एवं अधीनस्थ अदालतों का समय 11 अप्रेल से बदल जाएगा। उच्च न्यायालय प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान कार्यालय समय में संशोधन किया है।

रजिस्ट्रार (प्रशासन) रविन्द्र कुमार जोशी की ओर से जारी आदेशानुसार 11 अप्रेल से 3 जुलाई तक उच्च न्यायालय का समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

सुबह 10.30 से 11 बजे तक मध्यान्तर होगा। वहीं कार्यालय समय सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कार्यालय का मध्यान्तर सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक होगा।

इसी तरह अधीनस्थ अदालतों का समय सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। सुबह 10 से 10.15 बजे तक मध्यान्तर होगा।

कार्यालय का समय सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसमें मध्यान्तर नहीं होगा। पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 से 8 बजे तक तथा दोपहर 12.30 से 1 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।