Home Delhi दिल्ली में दस आईएएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल

दिल्ली में दस आईएएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल

0
दिल्ली में दस आईएएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल

iapes.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से जुड़े 10 आईएएस अधिकारियों के कामकाज में फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल सचिवालय के अनुसार आईएएस संदीप कुमार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) का कार्यभार सौंप दिया गया है। वह डीटीसी के मुख्य प्रबंध निदेशक होंगे।

इससे पहले डीटीसी के प्रमुख रहे सीआर गर्ग को कुछ दिन पहले ही उपराज्यपाल ने हटा दिया था। वहीं ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जनक दिग्गल से यह जिम्मेदारी लेकर वर्षा जोशी को सौंप दिया गया है। वह इस विभाग के सचिव पद के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी देखेंगी।

वर्षा जोशी ने कुछ दिन पहले ही दोबारा दिल्ली सरकार में लौटी हैं। दिल्ली सरकार के प्रमुख अधिकारी ए-अंबरासू दिल्ली के मंडलायुक्त की बजाय सेवा विभाग के सचिव के साथ भूमि एवं विभाग के सचिव रहेंगे। इनके स्थान पर दिल्ली सरकार में हाल ही में आईं मनीषा सक्सेना को दिल्ली के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं 1993 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम देव दत्त को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इस पद पर पहले संदीप कुमार नियुक्त थे। इसके साथ ही अशोक कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।

2013 बैच की आईएएस रुचिका कात्याल को राजस्व विभाग में एसडीएम हेडक्वार्टर बनाया गया है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव वीके बेनीवाल को दिल्ली जल बोर्ड में मेंबर एडमिन बनाया गया है।