Home Rajasthan Ajmer अजमेर में चेटीचण्ड महोत्सव पखवाडा 19 मार्च से 3 अप्रेल तक

अजमेर में चेटीचण्ड महोत्सव पखवाडा 19 मार्च से 3 अप्रेल तक

0
अजमेर में चेटीचण्ड महोत्सव पखवाडा 19 मार्च से 3 अप्रेल तक

jhulelal

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा आगामी 19 मार्च से 3 अप्रेल 2017 तक आयोजित किया जाएगा।

पखवाडे के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। पखवाडे के मुख्य आकर्षण हिक शाम झूलण जे नाम, सामूहिक छेज, सिन्धी लाद् प्रतियोगिता, सिन्धी हास्य रंगारंग कार्यक्रम, सिन्धी व्यजंनों की प्रतियोगिता, वृद्धजनों का सम्मान, निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श, बाल कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां, विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, वार्षिक पंचाग का विमोचन, चेटीचण्ड शोभायात्रा का विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वागत होंगे।

पखवाडे के सफल आयोजन के लिए समन्वयक नरेन शाहाणी ‘भगत’, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, जी.डी. वृदांणी, रमेष टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी होंगे।

आशीर्वचन के लिए महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास सहित अन्य संत रहेंगे।

मार्गदर्शक मण्डल में नवलराय बच्चाणी, हरीश झामनाणी, देवीदास दीवाना, एम.टी भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा थारवाणी, मुखी राधेश्याम तिलोकाणी, वासुदेव मंघाणी को शामिल किया गया है।

सहकार समिति में मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, के.जे. ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, उतर गुरबक्षाणी, सुनील मोतियाणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, हरीश केवलरामाणी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, घनश्याम भगत, अनिता शिवनाणी, चन्द्रप्रकाष भोजवाणी, गुलशन मंघाणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, दौलत लौंगाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, प्रदीप हीरानंदाणी, दिलीप मंघनाणी, जयप्रकाश मंघनाणी, घनश्याम भूराणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, चन्द्र गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी होंगे।

पखवाडे में अलग अलग संस्थाओं द्वारा आयोजन का सहयोग रहेगा, जिसमें अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, सिन्धी युवा महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील, पूज्य सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति, चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, नवयुवक सेवा मण्डल, आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत, धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा हरिभाउ सिन्धी सेवा समिति सम्मिलित की गई हैं।