Home India City News दुष्कर्म के बाद विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

दुष्कर्म के बाद विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

0
दुष्कर्म के बाद विवाहिता की गला घोंटकर हत्या
married women raped and murdered in saharanpur
married women raped and murdered in saharanpur
married women raped and murdered in saharanpur

सहारनपुर। रामपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चकवाली में एक 28 वर्षीय विवाहिता के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी ही सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

हत्यारों विवाहिता का शव पास के नाले में फेंक कर फरार हो गए। विवाहिता का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने घटना स्थल का दौरा किया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।


गांव चकवाली में 28 वर्षीय पूनम पत्नी विनोद बुधवार को अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ खेत में घास लेने गयी थी। मां को प्यास लगी तो बच्चा पानी लेने चला गया।

लौटकर आया तो बच्चे को उसकी मां पूनम नहीं मिली। उसने सारा वाक्या परिजनों को बताया तो परिवार के सदस्यों के हाथ पांव फूल गये। रातभर परिजनों ने पूनम को इधर उधर तलाश किया, लेकिन कोई पता न लगा।

सुबह होने पर परिजन फिर तलाश में निकल गये। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर नाले में महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। गले में सलवार बंधी हुई थी।

प्रथम दृष्टया स्पष्ट हो रहा था कि वहशी दरिंदों ने महिला को अकेले देखकर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर कानून से बचने से विवाहिता की सलवार गला घोंटकर हत्या कर दी गयी।

घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी महेंद्र यादव ने घटना स्थल का दौरा कर परिजनों का घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।