Home World Asia News चीन ने तैयार किया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक विमान

चीन ने तैयार किया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक विमान

0
चीन ने तैयार किया दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक विमान
China launches world's first electric plane
China launches world's first electric plane
China launches world’s first electric plane

बीजिंग। चीन ने विश्व का पहला इलेक्ट्रिक विमान बनाया है। इस बीएक्स1ई विमान के पंख 14.5 मीटर चौड़े हैं और इसका अधिकतम भार 230 किलोग्राम है। यह 3,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

इसे दो घंटे के भीतर चार्ज किया जा सकता है और यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 45 मिनट से एक घंटे तक की उड़ान भर सकता है। इस विमान को शेनयांग एयरोस्पेस विश्वविद्यालय और पूर्वोत्तर लियोनिंग प्रांत के लियोनिंग जनरल एवियशन अकादमी ने डिजाइन किया है।

पहले दो विमानों को लियोनिंग रूईजियांग जनरल एवियशन कंपनी लि. को दिया गया। विनिर्माता के मुताबिक इस विमान का इस्तेमाल पायलट प्रशिक्षण, पर्यटन, मौसम विज्ञान और बचाव कार्यों के लिए किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 10 लाख युआन (1,63,000 डॉलर) है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here