Home India City News दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के चालक का चालान कटा

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के चालक का चालान कटा

0
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के चालक का चालान कटा
Delhi Deputy Chief Minister Manish sisodia was in speeding car, driver ignored cops
Delhi Deputy Chief Minister Manish sisodia was in speeding car, driver ignored cops
Delhi Deputy Chief Minister Manish sisodia was in speeding car, driver ignored cops

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की कार के चालक पर निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने के लिए जुर्माना किया गया है।

सिसोदिया उस वक्त कार में बैठे थे जब यातायात पुलिस ने चालक को अधिक गति से वाहन चलाने के लिए जुर्माना किया। वाकया पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 12 जून का है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) संदीप गोयल ने बताया कि हमारे इंटरसेप्टर वाहन ने 12 जून की शाम सिसोदिया की कार को निर्धारित गति से अधिक तेजी के साथ चलाते हुए पाया, जिसके बाद चालक पर 400 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि डीएल10सीए0017 पंजीयन संख्या वाले कार को यातायात पुलिस की टीम ने रोका। कार नहीं रुकी, जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार यातायात कांस्टेबल ने इसका पीछा किया और चालान काटा।

हाल फिलहाल में कितने वीआईपी लोगों के चलान काटे गए हैं, इस सवाल पर गोयल ने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि कितने वीआईपी लोगों का चालान काटा गया है।

उन्होंने यह स्पष्ट किया कि चालान चालकों के नाम पर काटे गए हैं, इसलिए वीआईपी के नाम बताना मुश्किल है। क्या वीआईपी लोगों को इस आधार पर छूट मिल जाती है? गोयल ने कहा कि नियम सभी के लिए समान होते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here