Home World Asia News चीन के स्वदेशी एंफीबियस विमान ने भरी पहली उड़ान

चीन के स्वदेशी एंफीबियस विमान ने भरी पहली उड़ान

0
चीन के स्वदेशी एंफीबियस विमान ने भरी पहली उड़ान
China's indigenous Enfebius aircraft loads its first flight
China's indigenous Enfebius aircraft loads its first flight
China’s indigenous Enfebius aircraft loads its first flight

बीजिंग : चीन के पहले एंफीबियस विमान ने रविवार को अपनी पहली उड़ान पूरी की। विमान ने दक्षिण चीन सागर के विवादित तटीय शहर झुहाई से उड़ान भरी। इस विमान को दुनिया का सबसे बड़ा विमान माना जा रहा है।

चीन सैन्य क्षमता बढ़ाने में जुटा हुआ है और इस विमान की सफल उड़ान से चीन की शक्ति में वृद्धि होगी। विमान एजी600 ने सफलतापूर्वक जिनवान असैन्य हवाईअड्डे से उड़ान भरी। इसका कूट नाम ‘कुनलांग’ है। यह उड़ान एक घंटे तक चली। ग्वांगदोंग प्रांत में झुहाई एक बंदरगाह है।

VIRAT KOHLI LIFE STYLE || जानिये VIRAT KOHLI की खेल के पीछे की दुनिया

AG600 के चीफ डिजाइनर हुआंग लिंगकाई ने कहा कि इस सफल उड़ान ने चीन को दुनिया के बड़े एंफीबियस विमान विकसित करने में सक्षम कुछ देशों में शुमार कर दिया है।

विमान को विकसित करने वाले सरकारी एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन चाइना ने कहा कि विमान चार घरेलू टर्बोप्राप इंजन द्वारा संचालित है और इसका ढांचा 39.6 मीटर लंबा है।

जानिए AAMIR KHAN अवार्ड फंक्शन में क्यों नहीं जाते

एंफीबियस विमान अधिकतम 53.5 टन भार वहन कर सकता है और इसकी रफ्तार 500 किमी प्रति घंटा है। विमान एक बार में 12 घंटे तक उड़ान भर सकता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE