Home Sirohi Aburoad प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश की याद में निकली खजूर यात्रा

प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश की याद में निकली खजूर यात्रा

0
प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश की याद में निकली खजूर यात्रा

seenm

आबूरोड। प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश की याद के चलते दुख भोग स्मरण के तहत रविवार को खजूर यात्रा निकाली गई।

फादर साइमन एंटोनी के अनुसार चर्च परिसर से शुरु हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथों में नारियल के पत्ते लेकर, होसाना राजू यीशु की होसाना गीत गाते हुए चल रहे थे। विभिन्न मार्गो से होकर निकली शोभायात्रा चर्च परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई।

फादर साइमन व फादर सानू के सानिध्य में होसाना अराधना गीत व प्रार्थना की गई। फादर सानू ने बाइबल का पाठ पढ़ा। फादर साइमन ने शांति व भाईचारे के साथ रहने व पूर्ण श्रद्धा के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।

पूज्य ब्रहस्पतिवार को शाम छह बजे प्रार्थना, आराधना व पांव धोने का कार्यक्रम आयोजित होगा। गुड फ्राइडे के दिन सुबह आठ बजे से आराधना शुरु होगी। दोपहर साढ़े बारह बजे क्रूस यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कैथोलिक श्रद्धालु मौजूद थे।