Home Entertainment क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को हुई बेटी, नाम रखा इसबेला

क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को हुई बेटी, नाम रखा इसबेला

0
क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को हुई बेटी, नाम रखा इसबेला
Christy Carlson Romano gives to a baby girl, named Isabella
Christy Carlson Romano gives to a baby girl, named Isabella
Christy Carlson Romano gives to a baby girl, named Isabella

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टी कार्लसन रोमानो को बेटी हुई है। यह उनका और उनके पति ब्रेंडन रूनी का पहला बच्चा है। क्रिस्टी 32 ने यह खुशखबरी फेसबुक पर शेयर की है। दंपती ने बच्ची का नाम इसबेला रखा है।

उन्होंने लिखा कि ब्रेंडन और मैं इसबेला के जन्म के बारे में घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। उसका जन्म 24 दिसंबर को शाम के करीब चार बजे हुआ। आप सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं।

रोमानो और रूनी का विवाह 2013 में हुआ था। दंपती ने जून में बताया था कि उनके घर पहले बच्चे का आगमन होने वाला है।