Home India जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी

जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी

0
जम्मू एवं कश्मीर में शीत लहर का कहर जारी
Cold wave continues in Jammu and Kashmir
Cold wave continues in Jammu and Kashmir
Cold wave continues in Jammu and Kashmir

श्रीनगर | जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर का कहर जारी है। कारगिल का तापमान शून्य से नीचे 15.4 डिग्री और लेह का शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान साफ रहने से राज्य भर में बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान के और कम होने की संभावना है। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से नीचे 4.9 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.3 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 7.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 6.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE