Home Headlines नागौर : 5 महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, 2 की मौत

नागौर : 5 महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, 2 की मौत

0
नागौर : 5 महिलाओं को बोलेरो ने कुचला, 2 की मौत
collision killed two of bolero in nagaur district
collision killed two of bolero in nagaur district
collision killed two of bolero in nagaur district

जोधपुर। नागौर जिले के रूण गांव में पैदल चल रही पांच महिलाओं को एक बोलेरो चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा। इनमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।


पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के रूण गांव की रहने वाली 70 साल की मेड़ी देवी पत्नी भीखाराम, 18 साल की अनिता पत्नी मुकेश ढोली, 22 वर्षीय रेखा पत्नी रफीक, 15 वर्षीय सुमन, 30 साल की मेवा पत्नी किशोर ढोली गांव से पैदल निकल कर मजदूरी के लिए जा रही थी।

तब सामने से आई एक बोलेरो के चालक ने चपेट में ले लिया। बताया गया कि इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को जोधपुर के मथुरादास माथुर असपताल में रैफर किया गया। मगर मेड़ीदेवी और अनिता की यहां पर मौत हो गई।


कीटनाशक से मरा

भोपालगढ़ के धोरू निवासी 20 वर्षीय सुरेश पुत्र बाबूलाल मेघवाल को कीटनाशक का सेवन किए जाने पर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसकी आज सुबह मौत हो गई।


महिला की मौत

जैतारण तहसील के अगेवा निवासी 48 वर्षीय तेजी देवी पत्नी मंगलाराम सीरवी को ट्रैक्टर से नीचे गिरने पर घायलावस्था में जोधपुर रैफर किया गया। मथुरादास माथुर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

इसी प्रकार निकट के बोरानाडा क्षेत्र में पाल रिको की रहने वाली 45 वर्षीय भीखी देवी पत्नी रूघाराम राव को घर में सीढिय़ों से नीचे गिरने पर 25 अप्रेल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती क रवाया गया था। वह भी चल बसी।


घायल की मौत

नागौर जिले के जायल तहसील के खेतड़ा गांव के रहने वाले 48 वर्षीय जबरसिंह पुत्र गजेसिंह को सडक़ दुर्घटना में घायल होने पर जोधपुर रैफर किया गया। उसकी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। उसकी भी आज यहां अस्पताल में मौत हो गई।