Home India City News बौखला गई है कांग्रेस और आप : भाजपा

बौखला गई है कांग्रेस और आप : भाजपा

0
बौखला गई है कांग्रेस और आप : भाजपा
Congress and AAP attacking Kiran Bedi, VK singh due to their lack of leadership : BJP
Congress and AAP attacking Kiran Bedi, VK singh due to their lack of leadership : BJP
Congress and AAP attacking Kiran Bedi, VK singh due to their lack of leadership : BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को  कहा कि  किरण बेदी को पार्टी की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बौखला गई हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि  बेदी के मैदान में उतरने से कांग्रेस और आप में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। उन्हें बेदी के खिलाफ प्रचार करने के लिए कुछ सूझ नहीं रहा है और इन पार्टियों के नेता तरह-तरह के भ्रामक बयान दे रहे हैं।

दिल्ली की जनता इन पार्टियों की हरकतों को बखूबी समझती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है आप को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ही बढ़ावा दिया है। अगर इसमें सच्चाई है तो कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसने दिल्ली में आप की सरकार को क्यों समर्थन दिया।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कुछ दिन पहले कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा आप के करीब है। पात्रा ने कहा कि आप के नेता आरोप लगा रहे हैं कि बेदी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह अन्ना के आंदोलन में भाजपा के एजेंट थे। अगर इस बात में सच्चाई है तो अरविंद केजरीवाल ने उस समय इस बात का खुलासा क्यों नहीं किया और वह आंदोलन से क्यों जुड़े रहे।

कांग्रेस और आप को अवसरवादियों की पार्टी बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल दावा करते थे कि दीक्षित के खिलाफ उनके पास भ्रष्टाचार का पिटारा है लेकिन दिल्ली में सरकार बनाते ही वह भूल गए। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मदद के वास्ते नरेंद्र मोदी का रथ रोकने के लिए वह बनारस चले गए थे लेकिन राहुल गांधी खोटे सिक्के निकले और आप की जमानत जब्त हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here