Home UP Agra गांधी परिवार को बदनाम करने में जुटी है मोदी सरकार : सोनिया

गांधी परिवार को बदनाम करने में जुटी है मोदी सरकार : सोनिया

0
गांधी परिवार को बदनाम करने में जुटी है मोदी सरकार : सोनिया
congress president Sonia gandhi on two-day visit her parliamentary constituency raebareli
congress president Sonia gandhi on two-day visit her parliamentary constituency raebareli
congress president Sonia gandhi on two-day visit her parliamentary constituency raebareli

रायबरेली। उत्तर प्रदेश की रायबरेली से सांसद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत के अपने मिशन को पूरा करने के लिए मोदी सरकार गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगा रही है। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी अपना वादा निभाने की बजाय गांधी परिवार को बदनाम करने में जुटे हुए हैं।

दामाद राबर्ट वाड्रा पर लंदन में बेनामी संपत्ति के सामने आए आरोपों से नाराज सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों को सूखे से बचाने और युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने के बजाय कांग्रेस और गांधी परिवार को बदनाम करने के मिशन में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आरोपों की जांच क्यों नहीं कराती। बिना भेदभाव के आरोपों की जांच हो जाए तो सच सामने आ जाएगा। मोदी सरकार द्वारा गंगाजल बेचे जाने के फैसले से जुड़े सवाल को वह टाल गईं।

अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंची सोनिया गांधी का विशेष विमान सुबह दस बजे फुरसतगंज हवाई अडडे पर पहुंची। यहां से वह सीधे डलमऊ गईं और डलमऊ नगर पंचायत भवन में 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकर्पण किया। इसके बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में सोनिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि रायबरेली में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के साथ पक्षपात किया जा रहा है। कई योजनाएं धन के अभाव में लंबित पड़ी हैं।

वाहनों के काफिले आगे लेटकर डलमऊ के लोगों ने सोनिया गांधी को रोक लिया। स्थानीय लोग आईटीबीपी द्वारा नगर के प्रमुख मार्ग को बंद किए जाने से नाराज हैं।

लोगों ने सोनिया से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलने से लौटते समय भी लोगों ने उनका वाहन रोककर अपनी आवाज बुलंद की।