Home Gujarat Ahmedabad खौफ खत्म, पिंजरे में कैद किया गया मगरमच्छ

खौफ खत्म, पिंजरे में कैद किया गया मगरमच्छ

0
खौफ खत्म, पिंजरे में कैद किया गया मगरमच्छ
crocodile caught cage in bharuch
crocodile caught cage in bharuch
crocodile caught cage in bharuch

भरुच। अंकलेश्वर तहसील के नवा गाम करारवेल के पास से बहने वाली खाड़ी के पास से सात साल की उम्र के एक मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर लिया गया।

मगरमच्छ के पकड़े जाने से ग्रामीणो ने राहत की सांस ली। पकड़े गए मगर क ो देखने के लिए ग्रामीणो की भीड़ लगी रही।

करारवेल गांव के पास से होकर बहने वाली खाड़ी के पास बड़े मगर को देखने की सूचना गांव में रहने वाले याकूब भाई ने गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इस बात की जानकारी अंकलेश्वर वन विभाग की टीम को दी।

वन विभाग की टीम ने खाड़ी के पास पिंजरा रखकर मगर को उसमें कैद कराने में सफलता हासिल की। मगर की आयु सात साल रही। पकड़े गए मगरमच्छ को सरदार सरोवर नर्मदा बांध में छोड़ दिया गया।