Home Rajasthan Bhilwara भ्रष्टाचार ने धीमी की विकास की राह : लोकायुक्त

भ्रष्टाचार ने धीमी की विकास की राह : लोकायुक्त

0

ss_kothari_voting

भीलवाडा। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस. एस. कोठारी ने कहा है कि देश में बढता भ्रष्टाचार चिन्तनीय है। भ्रष्टाचार ने देश के विकास की राह धीमी की है। भ्रष्टाचार के खात्मे के बिना प्रदेश एवं देश का वांछित विकास संभव नहीं है।

भ्रष्टाचार के विरुध्द शंखनाद करना होगा तथा संकल्पबद्ध होकर सामूहिक आहूति देनी होगी।लोकायुक्त कोठारी मंगलवार प्रातः जिले की शाहपुरा पंचायत समिति के सभागार में आयोजित बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की संख्या व आकार में बढोतरी हो रही है। लोक प्रशासन व लोकसेवा क्षेत्रा के विस्तार के साथ भ्रष्टाचार भी बढ रहा है जो देशए समाज व घरों को बर्बाद कर रहा है। इस तरह से विकसित राजस्थान का सपना नहीं देखा जा सकता।
उन्होंने कहा कि समाज में मूल्यों का अवमूल्यन हो रहा है। नैतिकता समाप्त हो रही हैं। समाज भी इसके लिये दोषी है। हम सभी को समर्पण व सत्यनिष्ठा से कार्य कर उच्च मानदण्ड स्थापित करते हुए सामाजिक व्यवस्था को छिन्न.भिन्न होने से बचाना है। जनता लोकतंत्रा के नाम पर भीडतंत्रा नहीं चाहती। लोगों की बढती कुंठा के कारण ही जन आंदोलन भी बढते जा रहे हैं। लोकायुक्त ने जन सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा कम समय में उनके यथासंभव निराकरण को आश्वस्त किया। उन्होंने उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं व प्रश्नों का समाधान भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here