Home Entertainment नए फिल्मी चेहरों से गुलजार रहेगा साल 2015

नए फिल्मी चेहरों से गुलजार रहेगा साल 2015

0

dashing youngster striving to come in to bollywood

मुंबई। साल 2014 में बॉलीवुड में जहां कई नए चेहरों ने जोरदार दस्तक दी वहीं इस साल भी कई नवोदित कलाकार अपनी प्रतिभा से दर्शकोें का मन गुलजार करने को बेकरार है। साल 2015 में कई स्टार पुत्र पुत्रियां बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है।

इनमें आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी की पुत्री अथिका शेट्टी, अनिल कपूर के पुत्र हर्षवद्धन कपूर, कमल हसन की पुत्री अक्षरा हसन आदि प्रमुख है। इसके अलावा करण जौहर, टीवी अभिनेता गुरमीत सिंह, कपिल शर्मा, स्वसतिका मुखर्जी, नतालिया कौर, आयशा कपूर, माहिरा खान, सपना पव्बी भी फिल्मी सफर की शुरूआत करने जा रही है।

dashing youngster striving to come in to bollywood

आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की पुत्री अथिका शेट्टी भी इसी साल फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर सकती है। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, सुभाष घई के साथ मिलकर उनकी सुपरहिट फिल्म हीरो का रिमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में सूरज पंचोली, जैकी श्राफ जबकि अथिका शेट्टी, मीनाक्षी शेषाद्री वाला किरदार निभाती नजर आएंगी।

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर के पुत्र हर्षवद्धन कपूर भी इस साल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राकेश ओम प्रकाश मेहरा, हर्षवर्द्धन को लेकर मिर्जिया नामक एक फिल्म बना रहे हैं। लोकसंगीत पर आधारित इस फिल्म की कहानी गुलजार ने लिखी है। इसी फिल्म से शबाना आजमी की करीबी रिश्तेदार श्यामी खेर भी इंडस्ट्री में अपनी पारी शुरू करेंगी।

dashing youngster striving to come in to bollywood

दक्षिण भारतीय फिल्माें के सुपरस्टार कमल हसन की पुत्री अक्षरा हसन भी अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आर.बाल्की, अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हसन को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण अभिषेक बच्चन कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 6 फरवरी को प्रदर्शित होगी। बॉलीवुड निर्देशक राहुल ढोलकिया किंग खान शाहरूख खान कोलेकर फिल्म रईस बना रहे हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान के अपोजिट पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। इसी तरह डिटेक्टिव व्योमकेश बख्शी से बंगाली बाला स्वास्तिका मुखर्जी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है।

hoty

फिल्म रॉकी हैंडसम से दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नतालिया कौर, जॉन अब्राहम के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाने वाली आयशा कपूर फिल्म पानी में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आएंगी। टीवी के जानेमाने अभिनेता गुरमीत चौधरी, करण दर्रा निर्देशित पहली फिल्म खामोशियां से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत कर रहे हैं। महेश भट्ट निर्मित इसी फिल्म से सपना पव्बी भी फिल्म इंडस्ट्री में शुरूआत कर रही है।

टीवी के जानेमाने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर बतौर मुख्य अभिनेता अलोन से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। अलोन में करण सिंह ग्रोवर के अपोजिट विपाशा बसु है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममार अव्बास-मुस्तान किस किस से प्यार करूं नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म से जानेमाने हास्य कलाकार और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा बॉलवुड में शुरूआत करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर ने कई फिल्मों में अतिथी या कैमियो भूमिका की है लेकिन इस साल वह बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म बांबे वेलवेट में नजर आएंगे। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही फिल्म बांबे वेलवेट में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है वहीं करण जौहर नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। वर्ष 2014 में कई सितारे फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी पहली बार अपना हाथ आजमाते नजर आएंगे।

देशी मैजिक से अमीषा पटेल, एन एच 10 से अनुष्का शर्मा भी बतौर निर्माता अपनी शुरूआत करने जा रही है। देशी मैजिक में अमीषा पटेल की दोहरी भूमिका है। एन.एन एच एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसमें अनुष्का अभिनेत्री के तौर पर भी काम कर रही है। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म मैडमजी का निर्माणकर रही है। मैडम जी इस वर्ष प्रदर्शित हो सकती है। मैडम जी का निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे है। तुषार कपूर भी इस वर्ष फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे कदम रख सकते है। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर भी इस वर्ष निर्माता के तौर परनजर आएंगे। रणबीर कपूर इन दिनों अनुराग बासु के साथ मिलकर अपने बैनर पिक्चर शुरू प्रोडक्शन के तले जग्गा जासूस बना रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है।

इन सबके साथ ही कई नवोदित निर्देशक भी इस साल बॉलीवुड में दस्तक देने जा रहे है। अरबाज खान निर्मित फिल्म डॉली की डोली से अभिषेक डोगरा, हवाइजादा से विभु पुरी, खामोशियां से करण दर्रा, रॉय से विक्रमजीत सिंह बतौर निर्देशक अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। इसी तरह मस्तीजादे से मिलाप जावेरी, तेवर से अमित शर्मा, गब्बर से क्रिश और क्रेजी कुक्कड़ फैमिली से रितेश मेनन भी दर्शकों को कुछ नया देना चाहते हैं। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म तेवर साल 2003 में प्रदर्शित तेलगू फिल्म ओकाडू की रिमेक है। फिल्म में अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी की अहम भूमिका है। तेवर में अर्जुन कबड्डी खिलाड़ी जबकि मनोज वाजपेयी बाहुबली की भूमिका में नजर आएंगे।

अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बनी फिल्म डॉली की डोली में सोनम कपूर और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। अरबाज खान निर्मित इस फिल्म में सोनम कपूर ठग की भूमिका में है। विक्रमजीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म रॉय में रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल की मुख्य भूमिकाएं है। इस फिल्म में जैकलीन ने दोहरी भूमिका निभाई है। बॉलीवुड के जानेमाने डॉयलॉग राइटर मिलाप जावेरी भी इस साल निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।

मिलाप जावेरी निर्देशित फिल्म मस्तीजादे में सनी लियोनी, तुषार कपूर और वीरदास ने काम किया है। फिल्म में सनी लियोनी की दोहरी भूमिका है। वहीं विभु पुरी फिल्म हवाईजादा से बॉलवुड में बतौर निर्देशक अपनी पारी शुरू करेंगे। फिल्म में आयुष्मान खुराना और पल्लवी शारदा की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म भारतीय वैज्ञानिक शिवजी बापूजी तलपडे पर आधारित है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक क्रिश इस साल प्रदर्शित होने वाली फिल्म गब्बर से बॉलीवुड में अपनी शुरूआत करेंगे। संजय लीला भंसाली निर्मित गब्बर साल 2002 में प्रदर्शित फिल्म रामना की रिमेक है। गब्बर में अक्षय कुमार और श्रुति हसन ने मुख्य भूमिका निभाई है। प्रकाश झा निर्मित फिल्म क्रेजी कुक्कड़ पैकमिली से रितेश मेनन बतौर निर्देशक अपनी शुरूआत कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here