Home Astrology शुक्रवार को होंगे दिन और रात बराबर, 24 से सूर्य होंगे दक्षिणायन

शुक्रवार को होंगे दिन और रात बराबर, 24 से सूर्य होंगे दक्षिणायन

0
शुक्रवार को होंगे दिन और रात बराबर, 24 से सूर्य होंगे दक्षिणायन
day and night equal on Friday, sun will be Dakshinayan from sept 24
day and night equal on Friday, sun will be Dakshinayan from sept 24
day and night equal on Friday, sun will be Dakshinayan from sept 24

उज्जैन। शनिवार 24 सितम्बर से सूर्य दक्षिणायन होना प्रारंभ होगा। जहां तिल-तिलकर दिन छोटा होने लगेगा, वहीं रात बड़ी होने लगेगी। चूंकि सूर्य दक्षिणायन होगा अत: सूर्य की किरणें तिरछी गिरेंगी। इसी के चलते ठंड का दायरा भी बढऩा शुरू हो जाएगा।

जीवाजी वेधशाला के प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि 23 सितम्बर को दिन और रात बराबर होंगे। वेधशाला के शंकु यंत्र पर इस दृश्य को देखा जा सकेगा। शंकु यंत्र पर सूर्य की किरणें पूरे दिन विषुवत रेखा पर सीधी रहेगी।

24 सितम्बर से दिन और रात का दायरा बदल जाएगा। दिन छोटे होने लगेंगे और रातें बड़ी होने लगेंगी। 23 सितम्बर को सूर्योदय प्रात: 6.16 बजे होगा वहीं सूर्यास्त शाम 6.23 बजे होगा।

अन्य खबरें :

कानपुर : महिला के साथ गैंगरेप, मरा समझकर खेत में छोड़ गए दरिंदे

बुर्के में दिखे चार संदिग्ध, मुंबई व नवी मुंबई में हाई अलर्ट