Home Rajasthan Jaipur ना अफसर जिताता है ना पैसा, कार्यकर्ता जिताते हैं चुनाव : तिवाड़ी

ना अफसर जिताता है ना पैसा, कार्यकर्ता जिताते हैं चुनाव : तिवाड़ी

0
ना अफसर जिताता है ना पैसा, कार्यकर्ता जिताते हैं चुनाव : तिवाड़ी

जयपुर। जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम तिवाडी ने कहा कि दीनदयाल वाहिनी का बूथ स्तर तक विस्तार किया जाएगा। वे दीनदयाल वाहिनी सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

तिवाडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव से पहले अफसरों के बडी तादाद में स्थानान्तरण किए जाते हैं। ये स्थानान्तरण चुनावों को देख कर किए जाने की परिपाटी बन गई है। चुनाव न अफसर जिताते है ना ही पैसा जिताता है, चुनाव तो कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते जाते हैं।

इस बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ता विस्तार की योजना पर चर्चा हुई साथ ही अगस्त माह में दीनदयाल वाहिनी सांगानेर के कार्यकर्ताओं का वन भ्रमण कार्यक्रम तय किया गया।

इस अवसर पर दीनदयाल वाहिनी के शहर अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने अपने सुझाव भी दिए जिसमें जयपुर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल वाहिनी के कार्यकर्ताओं का भी एक वन भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।