Home India City News दिल्ली में एक और टैक्सीकांड होते होते बचा

दिल्ली में एक और टैक्सीकांड होते होते बचा

0
दिल्ली में एक और टैक्सीकांड होते होते बचा
delhi : cab driver, aides tried to abduct a woman
 delhi : cab driver, aides tried to abduct a woman
delhi : cab driver, aides tried to abduct a woman

नई दिल्ली। उबर टैक्सी चालक द्वारा एक महिला यात्री से दुष्कर्म मामले के बाद हुई सख्ती भी दिल्ली में कारगर साबित होती नहीं दिखती। रविवार को दिल्ली पुलिस ने एक टैक्सी चालक और उसके साथी को एक महिला को अगवा करने की कोशिश में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक और उसका साथी अकेली महिला को उसके बताए स्थान की बदले कहीं और ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 32 साल के टैक्सी चालक दिनेश औऱ उसके 28 साल के साथी अमित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक इस महिला ने रात सवा तीन बजे दिल्ली के राजोरी गार्डन इलाके से आरोपी दिनेश की टैक्सी ली और उसे तिलक नगर चलने को कहा। आरोपी दिनेश और उसका साथी अमित तिलक नगर के बदले जब मायापुरी की ओर जाने लगे, तो महिला ने आपत्ति जताई, लेकिन दोनो नहीं माने।

तब महिला ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल किया। इसी बीच महिला की चीख गश्त लगाती पीसीआर वैन ने सुनी और उन्होंने टैक्सी का 2-3 किलोमीटर तक पीछा किया और आरोपियों को धर दबोचा।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये पुलिस द्वारा इमरजेंसी रिस्पांस वेहिकल की तैनाती के चलते संभव हो पाया है। दिल्ली पुलिस ने सारे शहर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए इस तरह की विशेष व्यवस्था की है।