Home India City News मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, केजरीवाल बिन विभाग के मुख्यमंत्री

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, केजरीवाल बिन विभाग के मुख्यमंत्री

0
मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, केजरीवाल बिन विभाग के मुख्यमंत्री
Delhi CM arvind kejriwal not to hold any portfolio
Delhi CM arvind kejriwal not to hold any portfolio
Delhi CM arvind kejriwal not to hold any portfolio

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल देश के पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनके पास कोई मंत्रालय नहीं होगा। मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगें। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अनुस्पथिति में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता सिसोदिया ने की।

बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। अस्वस्थ्य होने के कारण केजरीवाल ने मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता नहीं की।
उन्होंने कहा कि मंत्रियों के काम को अधिक मौका मिले इसलिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पास कोई मंत्रालय नहीं रखा है। सिसोदिया ने बताया कि केजरीवाल मंत्रियों के कार्यो की समीक्षा करेंगें। दिल्ली सरकार का मंत्रिमंडल इस प्रकार है-
अरविन्द केजरीवाल- मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया-शिक्षा, शहरी विकास, राजस्व, वित्त और योजना तथा अन्य मंत्रालय जो किसी मंत्री के पास नहीं है।
गोपाल राय- परिवहन, विकास, श्रम, समान्य प्रशासन, रोजगार।
सत्येन्द्र जैन- बिजली, स्वास्थ्य, उद्योग, लोक निर्माण विभाग और आईएफसी।
जीतेन्द्र सिंह तोमर- कानून एवं न्याय, गृह,पर्यटन, कला तथा संस्कृति।
संदीप कुमार-महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण।
असीम अहमद खान- खाद्य एवं आपूर्ति, पार्यवरण तथा वन मंत्रालय।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here