Home Business मुफ्त वाईफाई के लिए स्थापित होंगे 1000 वाईफाई स्पॉट

मुफ्त वाईफाई के लिए स्थापित होंगे 1000 वाईफाई स्पॉट

0
मुफ्त वाईफाई के लिए स्थापित होंगे 1000 वाईफाई स्पॉट
delhi to get 1000 Wi Fi hotspots by february next year
delhi to get 1000 Wi Fi hotspots by february next year
delhi to get 1000 Wi Fi hotspots by february next year

नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा देने के अपने वादे के तहत दिल्ली की आप सरकार अगले साल की शुरूआत तक राजधानी में 1000 वाईफाई स्पॉट स्थापित करेगी।

सरकार के आईटी विभाग एवं दिल्ली डॉयलाग कमिशन वाईफाई टॉस्क फोर्स ने टेलीकॉम आपरेटरों एवं अन्य स्टेक होल्डरों से विचारविमर्श के बाद इस बात की घोषणा की है।

आईटी विभाग के संसदीय सचिव आदश्र शास्त्री ने तीन दिन चली इस तकनीकी चर्चा के बाद कहा कि राजधानी को वाईफाई युक्त करना डिजीटल दिल्ली मुहिम का पहला चरण है।

इसके बाद दिल्ली परिवहन निगम की 5000 बसों में वाईफाई लगाया जायेगा। तीन दिन चली इस चर्चा में वाईफाई के लिए ढांचागत सुविधा, राजस्व के मॉडल, तकनीकी पक्ष एवं इसके नियमितीकरण पर भी विचार किया गया।

चर्चा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं मुख्य सचिव केके शर्मा ने भी भाग लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here