Home India City News दिल्ली की महिला के साथ मेरठ के आश्रम में गैंगरेप

दिल्ली की महिला के साथ मेरठ के आश्रम में गैंगरेप

0
दिल्ली की महिला के साथ मेरठ के आश्रम में गैंगरेप
delhi woman gangraped by two sadhus at meerut ashram
delhi woman gangraped by two sadhus at meerut ashram
delhi woman gangraped by two sadhus at meerut ashram

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के धौराला क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के दरियागंज निवासी एक इंजीनियर अपनी 35 वर्षीय पत्नी के साथ पूर्णिमा के अवसर पर गत सप्ताह नागली आजाद गांव के एक आश्रम में पूजा पाठ के लिए आया था।

इस दौरान आश्रम के साधु वेशधारी दो लोग दंपती को मेले के लंगर में भोजन कराने ले गये और आश्रम वापस लौटने पर उसके पति को बंधक बनाकर महिला के साथ बलात्कार किया।

पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि उसने बदनामी के डर से मामला दर्ज नहीं कराया और घर वापस लौट गई। उसने शुक्रवार को धौराला महिला पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस साधु वेशधारी फेरु (40) और राजू (22) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

उधऱ आश्रम ने दोनों आरोपियों को बाहरी करार दिया है। आश्रम प्रशासन का कहना है कि दोनों साधुओं का आश्रम से कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here