Home Breaking डेरा प्रमुख मामला : हरियाणा जाने वाली 200 ट्रेनें रद्द

डेरा प्रमुख मामला : हरियाणा जाने वाली 200 ट्रेनें रद्द

0
डेरा प्रमुख मामला : हरियाणा जाने वाली 200 ट्रेनें रद्द
Dera Chief Verdict : Over 200 Haryana Bound Trains Cancelled
Dera Chief Verdict : Over 200 Haryana Bound Trains Cancelled
Dera Chief Verdict : Over 200 Haryana Bound Trains Cancelled

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ यौन दुष्कर्म एवं उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को फैसला आने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा जाने वाली 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पंचकुला में गुरमीत राम रहीम के लाखों समर्थक जुटे हुए हैं।

उत्तरी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से शुक्रवार को हरियाणा जाने वाली 201 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। इसमें 92 एक्सप्रेस और 109 यात्री रेलगाड़ियां हैं।

साध्वी रेप केस : डेरा प्रमुख पर फैसले से पहले सेना तैनात

रद्द हुई रेलगाड़ियों में जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस, बाड़मेर हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस, फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, कालका हिमालयन क्वीन शामिल हैं।

डेरा प्रमुख के खिलाफ यौन दुष्कर्म मामले में सीबीआई अदालत का फैसला आने से पहले हरियाणा और पंजाब में तनाव बढ़ गया है।

अदालत के फैसले के बाद किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेना, अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।