Home Latest news उदयपुर में देवेन्द्र महिला मण्डल ने मनाया सावन उत्सव

उदयपुर में देवेन्द्र महिला मण्डल ने मनाया सावन उत्सव

0
उदयपुर में देवेन्द्र महिला मण्डल ने मनाया सावन उत्सव

उदयपुर। उदयपुर में देवेन्द्र महिला मण्डल की सदस्याओं ने भुवाणा रोड स्थित देेवेन्द्र धाम में सावन उत्सव मनाया।

मण्डल की अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने सावन की पारम्परिक पोशाक लहरिया पहन कर भाग लिया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सामर ने महिलाओं को राखी बनाना सिखाया। महिलाओं ने अपने हाथ से अपने भाइयों के लिए अपने हाथ से गोटा, स्टोन लगाकर आकर्षक राखियां बनाईं।

मण्डल की मंत्री ममता रांका ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं को झटपट संकेत ध्यान खेल खेलाया गया। इसमें सीमा छाजेड़ प्रथम, रेखा जैन द्वितीय रही। लकी ड्रा में रेखा चोर्डिया को पुरस्कृत किया गया।