Home India City News पहली बार सार्वजनिक तौर पर पत्नी अमृता संग दिखे दिग्विजय

पहली बार सार्वजनिक तौर पर पत्नी अमृता संग दिखे दिग्विजय

0
पहली बार सार्वजनिक तौर पर पत्नी अमृता संग दिखे दिग्विजय
congress leader digvijay singh with his news wife amrita rao
digvijay with new wife amrita rao
congress leader digvijay singh with his news wife amrita rao

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रतलाम से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया के अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अपनी पत्नी अमृता राव के साथ पहुंचे।

वे अमृता के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से सबसे सामने आए। भूरिया ने समारोह में पधारे सिंह दम्पती का स्वागत किया। सिंह ने समारोह में कांग्रेसियों से एकजुट होने का आह्वान भी किया।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने अप्रेल 2014 में अमृता राय से अपने रिश्ते की बात को स्वीकार किया था। इसी वर्ष अमृता ने भी 6 सितंबर को फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से बताया था कि दिग्विजय सिंह से उनका विवाह हो चुका है।

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा सिंह का लम्बी बीमारी के बाद 2013 में स्वर्गवास हो गया था।

रविवार को अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जब सिंह दम्पती पहुंचे, तो उनका वहां जोरदार स्वागत हुआ।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि रतलाम-झाबुआ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत एकजुटता का परिणाम है। इसीलिए सभी कांग्रेसियों की एकजुटता का परिचय देते हुए मिलकर काम करना होगा तभी पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के साथ-साथ भाजपा सरकार को राज्य से उखाड़ सकती है।