Home India City News दिल्ली में अस्पताल परिसर में मिली डॉक्टर की लाश

दिल्ली में अस्पताल परिसर में मिली डॉक्टर की लाश

0
दिल्ली में अस्पताल परिसर में मिली डॉक्टर की लाश
doctor found dead in RML Hospital's parking lot
doctor found dead in RML Hospital's parking lot
doctor found dead in RML Hospital’s parking lot

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में कार के अंदर डॉक्टर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

इसके बाद मंदिर मार्ग थाना पुलिस व क्राईम टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है। शव पर इंजेक्शन के कई निशान भी मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर की पहचान चेन्नई निवासी चार्ली प्रकाश के रुप में हुई है। वह इन दिनों आरएमएल अस्पताल के रोडियोलॉजी विभाग में रोडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात थे।

सुबह अस्पताल की पार्किंग में खड़ी उनकी कार में उनका शव बरामद हुआ। शव पर इंजेक्शन के कई निशान थे, लेकिन पुलिस को उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।

ऐसे में पुलिस अनुमान लगा रही है कि यह सुसाइड का मामला है। हालांकि पुलिस अन्य दृष्णिकोणों से भी मामले की जांच में जुट गई है।