Home India City News दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, जेठ ने करा दुष्कर्म

दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, जेठ ने करा दुष्कर्म

0
दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न, जेठ ने करा दुष्कर्म
dowry harassment case : woman raped by brother in law in etea
dowry harassment case : woman raped by brother in law in etea
dowry harassment case : woman raped by brother in law in etea

एटा। जिले के जैथरा थानाक्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की खातिर ससुरालीजनों द्वारा न सिर्फ मारपीट कर विवाहिता का उत्पीड़न किया गया, बल्कि जेठ द्वारा उसके साथ दुराचार किया।

यह आरोप विवाहिता के पिता ने लगाते हुये आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

जैथरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 9 नवम्बर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा है कि उसने अपनी बेटी की शादी मिरहची थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। यथाशक्ति दानदहेज भी दिया गया था। जिससे वर पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ।

cam

आये दिन दहेज की खातिर विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। जब इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो विवाहिता के जेठ द्वारा वादी की उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया।

जब विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिलने पर वादी बेटी की ससुराल पहुचा। मामले के बारे में कहा तो उसको भी धमकी दी गई।

जैथरा थाना पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट 8 ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। तहकीकात की जा रही है, जो मामला प्रकाश में आयेगा, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।